❖ ‘’CAN’’- Definition
• Can का प्रयोग सकना(ability), अनुमति(permission), और संभावना(possibility) के लिए होता है।
• इसे हम Present या Future के लिए करते है।
• Can से (informal) तरीके से question भी पूछे जाते हैं।
Can का प्रयोग हिंदी और अंग्रेजी में सीखिए – Uses of Can in Hindi, Rules, Examples, and Exercises, Learn how to use can in Hindi and English, Can is a Modal Auxiliary Verb. It shows ability, permission, and possibility. Can makes sentence simple, clear, and polite.
इस पोस्ट में आपको Can के बारे में सीखनें को मिलेगा। Can का हिंदी अर्थ, नियम, तथा उदाहरणों सहित समझेंगे।
Can एक सहायक क्रिया है जो किसी व्यक्ति की क्षमता, अनुमतियाँ, संभावना को व्यक्त करने के लिए प्रयोग किया जाता है, यह वाक्य में मुख्य क्रिया के साथ - साथ मिलकर उसका अर्थ स्पष्ट करता है। Can का अर्थ हर जगह एक जैसा नहीं होता है। इसको हम अलग अलग उद्देश्यों के लिए प्रयोग करते हैं।आइये Can के बारे में सीखते हैं।
• Can का प्रयोग सकना(ability), अनुमति(permission), और संभावना(possibility) के लिए होता है।
• इसे हम Present या Future के लिए करते है।
• Can से (informal) तरीके से question भी पूछे जाते हैं।
Can का हिंदी अर्थ - सकना होता है। वाक्यों के क्रियाओं के अंत में - सकता है, सकती है, सकते हैं, सकता हूँ, आदि शब्द आते हैं।
नीचे दिए गए उदाहरणों से सकारात्मक, नकारात्मक, प्रश्नवाचक, तथा प्रश्नवाचक नकारात्मक वाक्यों को ध्यान से समझिए।
• may, might
• should,Would
• Shall,will
• must, ought to
• need to
• dare
• Use of Used to
Is a sentence that affirms a fact or statement and does not use negative words such as ‘no’, ‘not’ or ‘never’.
जिस वाक्य में ‘’नहीं’’ या कोई ‘’प्रश्नवाचक शब्द’’ न आए तो ऐसे वाक्यों का अनुवाद सकरात्मक वाक्य में करते हैं।
1.You can eat.
तुम खा सकते हो।
2.He can write his name.
वह अपना नाम लिख सकता है।
3.I can do .
मैं कर सकता हूँ।
4.He can run fast.
वह तेज़ दौड़ सकता है।
5.A man can tell a lie.
आदमी झूठ बोल सकता है।
6.I can fly high in the sky.
मैं आकाश में उड़ सकता हूँ।
7.I can sing .
मैं गाना गा सकता हूँ।
8.I can ride a bike.
मैं बाइक चला सकता हूँ।
9.She can tie her hair.
यह बाल बांध सकती है।
10.You can make a movie.
तुम एक फिल्म बना सकते हो।
A negative sentence is a type of sentence that denies, rejects, negates a statement.
जिस वाक्य में सिर्फ ‘’नहीं’’ शब्द आए तो ऐसे वाक्यों का अनुवाद नकरात्मक वाक्य में करते हैं।
1.I cannot do it.
मैं नहीं कर सकता हूँ।
2.You cannot go.
तुम नहीं जा सकते हो।
3.I cannot play there.
मैं वहाँ नहीं खेल सकता हूँ।
4.I cannot understand it.
मैं इसे नहीं समझ सकता।
5.You cannot buy it.
तुम इसे नहीं खरीद सकते।
6.You cannot come with us.
तुम हमारे साथ नहीं आ सकते हो।
7.They cannot do it.
वे यह नहीं कर सकते ।
8.You cannot come here.
वह यहाँ नहीं आ सकता।
9.We cannot help him.
हम उसकी मदद नहीं कर सकते ।
10.You cannot talk to him.
तुम उससे बात नहीं कर सकते।
An interrogative sentence is a type of sentence that asks a question.and use begins with an auxiliary verb (can).
जिस वाक्य में क्या शब्द पहले आए तो अनुवाद प्रश्नवाचक वाक्य में करते हैं।
1.Can I do it?
क्या मैं कर सकता हूँ?
2.Can I study with you ?
क्या मैं तुम्हारे साथ पढ़ सकता हूँ?
3.Can you help me ?
क्या तुम मेरी मदद कर सकते हो ?
4.Can you buy it ?
क्या तुम इसे खरीद सकते हो ?
5.Can we go there ?
क्या हम वहाँ जा सकते हैं?
6.Can you lift me up ?
क्या तुम मुझे ऊपर उठा सकते हो ?
7.Can they do it ?
क्या वे इसे कर सकते हैं?
8.Can he see it ?
क्या वह इसे देख सकता है?
9.Can you operate a computer ?
क्या तुम कंप्यूटर चला सकते हो?
10.Can they stay here ?
क्या वे यहाँ रुकने के लिए तैयार हैं?
• Model- Auxiliary verb
• Sentence - Types of Sentence
• Affirmative Sentence
• Negative Sentence
• Interrogative Sentence
• Imperative Sentence
• Exclamatory Sentence
• Conditional Sentence
An interrogative negative sentence is a type of question that is expressed in the negative form.
जिस वाक्य में ‘’क्या’’ आए और उसी वाक्य में ‘’नहीं’’ शब्द आए तो ऐसे वाक्य का अनुवाद प्रश्नवाचक नकारात्मक वाक्य में करते हैं।
1.Can I not do it ?
क्या मैं यह नहीं कर सकता हूँ?
2.Can you not buy it ?
क्या तुम इसे नहीं खरीद सकते हो?
3.Can they not do it?
क्या वे इसे नहीं कर सकते हैं?
4.Can I not sing today ?
क्या मैं आज नहीं गा सकता हूँ?
5.Can you not go there ?
क्या तुम वहाँ नहीं जा सकते हो?
6.Can he not come here ?
क्या यह यहाँ नहीं आ सकता है?
7.Can they not stay here ?
क्या वे यहाँ रुकने के लिए तैयार नहीं हैं?
8.Can I not understand it ?
क्या मैं इसे नहीं समझ सकता है?
9.Can he not see it ?
क्या वह इसे नहीं देख सकता हैं?
10.Can we not help him?
क्या हम उसकी मदद नहीं कर सकते है?
• Present Indefinite Tense
• Present Perfect Tense
• Present Continuous Tense
• Present Perfect Continuous Tense
A question formed using a wh-word inculdes another question within it.
जिस वाक्य में कोई भी प्रश्नवाचक शब्द वाक्य के बीच में आए तो ऐसे वाक्यों को दोहरा प्रश्नवाचक वाक्य कहते हैं ।
1.What can I do ?
मैं क्या कर सकता हूँ ?
2.How can you do this ?
तुम यह कैसे कर सकते हो?
3.How long can I do it ?
मैं यह कितनी देर तक कर सकता है?
4.How can you think so ?
तुम ऐसा कैसे सोच सकते हो?
5.How can you overtake that car ?
तुम उस कार को कैसे पीछे छोड़ सकते हो?
6.How can our servant steal ?
हमारा नौकर चोरी कैसे कर सकता है?
7.When can you climb up the tree ?
तुम पेड़ पर कब चढ़ सकते हो ?
8.How can he see it ?
वह इसे कैसे देख सकता है?
9.Why are they ready to stay here ?
वे क्यों यहाँ रुकने के लिए तैयार है?
10.How can you leap in the dark ?
तुम बिना सोचे समझे कदम कैसे उठा सकते हो?
• Past Indefinite Tense
• Past Perfect Tense
• Past Continuous Tense
• Past Perfect Continuous Tense
Combines a wh- question word with a negation, such as not, to form a question that is both interrogative and negative. जिस वाक्य के बीच में प्रश्नवाचक शब्द आए और ‘’नहीं’’ शब्द भी आए तो ऐसे वाक्यों को दोहरा प्रश्नवाचक नकारात्मक वाक्य कहते हैं।
1.Why can you not play ?
तुम क्यों नहीं खेल सकते हो?
2.Why can he not play ?
वह क्यों नहीं खेल सकता है?
3.Why can you not do that ?
तुम वह क्यों नहीं कर सकते हो?
4.Why can we not survive without air ?
हम हवा के बिना जीवित क्यों नहीं रह सकते हैं?
5.Which fruit can you not eat ?
तुम कौन सा फल नहीं खा सकते हो?
6.Where can you not run ?
तुम कहाँ नहीं दौड़ सकते हो?
7.Why can we not survive without water?
हम पानी के बिना जीवित क्यों नहीं रह सकते हैं?
8.Which book can you not buy it ?
तुम कौन सी पुस्तक नहीं खरीद सकते हो?
• Future Indefinite Tense
• Future Perfect Tense
• Future Continuous Tense
• Future Perfect Continuous Tense
Can is used to show a person’s ability or ower to do something.
It express what someone is capable of doing.
Can का प्रयोग किसी व्यक्ति की क्षमता या शक्ति दिखाने के लिए किया जाता है। यह बताता है कि कोई व्यक्ति क्या कर सकता है।
1.She can swim very fast.
वह बहुत तेज़ तैर सकती है।
2.I can solve this problem.
मैं यह समस्या हल कर सकता हूँ।
3.She can speak three languages.
वो तीन भाषाएं बोल सकते हैं।
4.She can solve difficult problem.
वह कठिन समस्याएं हल कर सकती है।
5.We can finish this work today.
हम यह काम समाप्त कर सकते हैं।
6.The child can read simple words.
बच्चा सरल शब्द पढ़ सकता है।
7.Birds can fly high in the sky.
पक्षी आकाश में ऊंची उड़ान भर सकते हैं।
8.Dogs can hear sounds very far away.
कुत्ते बहुत दूर की आवाज़ सुन सकते हैं।
• Active & Passive voice
• Gender
• Use of Has & Have
• Parts of Sentence
Can is used to ask for or give permission in informal situation.
Can का प्रयोग अनुमति मांगने या देने के लिए किया जाता है, विशेष रूप से अनौपचारिक परिस्थिति में।
1.You can go now .
तुम अब जा सकते हो.
2.Students can use the library after class.
विद्यार्थी कक्षा के बाद पुस्तकालय का उपयोग कर सकते हैं।
3.Yes, you can come in.
हाँ, आप अंदर आ सकते हैं।
4.You can sit here.
आप यहाँ बैठ सकते हैं।
5.Yes, you can borrow my pen.
हाँ, आप मेरा पेन उधार ले सकते हैं।
6.You can open the window.
आप खिड़की खोल सकते हैं।
7.He can use my book.
वह मेरी किताब इस्तेमाल कर सकता है।
Can is used to express that something is possible or likely to happen.
Can का प्रयोग यह दिखाने के लिए किया जाता है कि कोई घटना संभव है या होने की संभावना है।
1.It can rain today .
आज बारिश हो सकती है
2.Anyone can make mistakes.
कोई भी गलती कर सकता है।
3.Accidents can happen anytime.
दुर्घटनाएँ कभी भी हो सकती है।
4.This problem can be solved easily.
यह समस्या आसानी से हल हो सकती है।
5.Anyone can make mistakes.
कोई भी गलती कर सकता है।
6.Dogs can sense danger.
कुत्ते खतरे का पता लगा सकते हैं।
7.The train can be late today.
आज ट्रेन देर से आ सकती है।
Can is used to make informal requests, usually, in conversation with friends, family, or people of the same age group.
Can का प्रयोग अनौपचारिक अनुरोध के लिए किया जाता है, जैसे - दोस्तों, परिवार या समवयस्क लोगों में बातचीत में।
1.Can you help me ?
क्या तुम मेरी मदद कर सकते हो?
2.I can carry you bag.
मैं तुम्हारा बैग उठा सकता हूँ।
3.Can I borrow your pen?
क्या मैं तुम्हारा पेन उधार ले सकता हूँ?
4.Can we go out for a walk?
क्या हम टहलने जा सकते हैं?
5.Can you pass me the salt?
क्या तुम मुझे नमक दे सकते हो?
6.Can I use your phone?
क्या मैं तुम्हारा फ़ोन इस्तेमाल कर सकता हूँ?
7.Can we watch a movie tonight?
क्या हम आज रात फ़िल्म देख सकते हैं?
In this post learn about Could In hindi and english – Definition, meaning, and many examples in sentences. Could is a Modal Helping Verb. It shows past ability, polite requests, or possibility. Could is the past form of Can.
इस पोस्ट में आपको Could हिंदी व अंग्रेजी – परिभाषा, हिंदी अर्थ, तथा उदाहरण सहित वाक्य प्रयोग सीखने को मिलेंगे। भूतकाल की ability तथा वर्तमान में request को व्यक्त करने के लिए Could का प्रयोग किया जाता है। संभावना में could का अर्थ can से कम निश्चितता दर्शाता है।आइए could के बारे में पूर्ण रूप से पढ़ें और सीखें।
• ‘’COULD’’ is a modal verb used to express past ability, polite permission, requests, possibility,or hypothetical situations.
• “COULD’’ एक सहायक क्रिया है, जिसका भूतकाल की क्षमता, विनम्र अनुमति, अनुरोध, संभावना या कल्पनात्मक स्थिति को व्यक्त करने के लिए किया जाता है।
• वाक्य के अंत में ‘’सकता था, सकता थी, सकते थे’’ आए ।
Could का हिंदी अर्थ - सका है, सकी है, सके हैं, सकती थे, सकते थे, कर सकता था, कर सकते थे, होता है।
• Parts of speech
• Noun
• Pronoun
• Verb
• Adverb
• Adjective
• Preposition
• Conjunction
• Interjection
1.I could play cricket.
मैं क्रिकेट खेल सकता था।
2.She could sing a song.
वह एक गाना गा सकती थी।
3.They could solve the puzzle.
वे पहेली सुलझा सकते थे।
4.We could watch the movie yesterday.
हमने कल फिल्म देखी हो सकती थी।
5.He could lift the heavy box.
वह भारी डब्बा उठा सकता था ।
6.You could write the answer easily.
तुम जवाब आसानी से लिख सकते थे।
7.The boy could climb the tree.
लड़का पेड़ पर चढ़ सकता था।
8.My father could drive the car fast.
मेरे पिता कार तेज़ चला सकते थे।
9.She could play the piano.
वह पियानो बजा सकती थी।
10.I could read this book yesterday.
मैं यह किताब कल पढ़ सकता था।
1.I could not finish the homework.
मैं गृहकार्य पूरा नहीं कर सका।
2.She could not sing the song.
वह गाना नहीं गा सकी।
3.They could not solve the puzzle.
वे पहेली नहीं सुलझा सके।
4.We could not attend the party.
हम पार्टी में शामिल नहीं हो सके।
5.He could not lift the heavy bag.
वह भारी बैग नहीं उठा सका ।
6.You could not answer the question.
तुम प्रश्न का उत्तर नहीं दे सके ।
7.The boy could not climb the tree.
लड़का पेड़ पर नहीं चढ़ सका।
8.My brother could not drive the car properly.
मेरा भाई कार ठीक से नहीं चला सका।
9.He could not solve the problem.
वह समस्या हल नहीं कर सका।
10.They could not help us in the match.
वे हमें मैच में मदद नहीं कर सके।
1.Could you open the door ?
क्या तुम दरवाज़ा खोल सकते हो?
2.Could we watch the serial?
क्या हम नाटक देख सकते थे?
3.Could she write a letter ?
क्या वह पत्र लिख सकती थी?
4.Could you drive the car ?
क्या तुम गाड़ी चला सकते थे?
5.Could he run faster than you ?
क्या वह तुमसे तेज़ दौड़ सकता था?
6.Could they play football?
क्या वे फुटबॉल खेल सकते थे?
7.Could he solve the questions?
क्या वह प्रश्न हल कर सकता था?
8.Could they finish the homework?
क्या वे गृहकार्य पूरा कर सकते थे?
9.Could she solve the problem?
क्या वह समस्या का समाधान कर सकता था?
10.Could we watch the movie?
क्या हम फिल्म देख सकते थे?
1.Could you not help me ?
क्या तुम मेरी मदद नहीं कर सकते थे?
2.Could you not play kho-kho?
क्या तुम खो-खो नहीं खेल सकते थे?
3.Could we not open the door?
क्या हम दरवाजा नहीं खोल सकते थे?
4.Could she not solve the problem?
क्या वह समस्या हल नहीं कर सकती थी?
5.Could they not play cricket?
क्या वे क्रिकेट नहीं खेल सकते थे?
6.Could he not open the window?
क्या वह खिड़की नहीं खोल सकता था?
7.Could we not finish the homework?
क्या हम गृहकार्य पूरा नहीं कर सकते थे?
8.Could this computer not solve the problem?
क्या यह कंप्यूटर समस्या हल नहीं कर सकता था ?
9.Could they not complete the project?
क्या वे प्रोजेक्ट पूरा नहीं कर सकते थे?
10.Could I not borrow your pen?
क्या मैं तुम्हारा पेन नहीं ले सकता था?
1.What could you do for me?
तुम मेरे लिए क्या कर सकते थे?
2.Why could she not help her friends?
वह अपनी सहले की मदद क्यों नहीं कर सकती थी?
3.Where could they play cricket?
वे क्रिकेट कहाँ खेल रहे थे ?
4.When could he finish the homework?
वह गृहकार्य कब पूरा कर सकता था?
5.How could we solve this problem?
हम यह समस्या कैसे हल कर सकते थे?
6.Who could open the door for me?
मेरे लिए दरवाजा कौन खोल सकता था?
7.Whom could I ask this question?
यह प्रश्न मैं किससे पूछ सकता था?
8.What could you teach the students?
तुम छात्रों को क्या सिखा सकते थे?
9. Where could they find the lost bag ?
वे खोया हुआ बैग कहाँ ढूँढ सकते थे?
10. Who could help you in this matter?
इस मामले में तुम्हारी मदद कौन कर सकता था?
1.Why could you not help me ?
तुम मेरी मदद क्यों नहीं कर सकते थे?
2.Where could she not find her bag?
वह अपना बैग कहाँ नहीं ढूँढ सकती थी?
3.When could they not complete the homework?
वे गृहकार्य कब पूरा नहीं कर सकते थे?
4.How could he not open the door ?
वह दरवाजा क्यों नहीं खोल सकता था?
5.What could we not learn form this story?
हम इस कहानी से क्या नहीं सीख सकते थे?
6.Whom could I not ask for advice?
मैं किससे सलाह नहीं सीख सकते थे?
7.Which problem could the students not splve?
छात्र कौन -सी समस्या हल नहीं कर सकते थे?
8.When could they not attend the meeting?
वे बैठक में कब शामिल नहीं हो कर सकता था?
9.Where could she not find her keys?
वह अपनी चाबियाँ कहाँ नहीं ढूँढ सकती थी?
10.What could we not learn from our teacher?
हम अपने शिक्षक से क्या नहीं सीख सकते थे?
Could is used to express someone’s ability or skill in the past.
It shows what someone was able to do in earlier times.
Could का प्रयोग किसी व्यक्ति की भूतकालीन क्षमता या कौशल दिखाने के लिए किया जाता है। यह बताता है कि कोई व्यक्ति अतीत में क्या कर सकता था।
1.I could run fast when I was young.
जब मैं छोटा था, तब तेज़ दौड़ता था।
2.I could swim when I was a child.
मैं बच्चा था तब तैर सकता था।
3.She could speak english very well at that time.
वह उस समय बहुत अच्छी अंग्रेजी बोल सकती थी।
4.He could run very fast when he was young.
वह जवान होने पर बहुत तेज दौड़ सकता था।
5.We could solve difficult problems in school.
हम स्कूल में कठिन समस्याएं हल कर सकते थे।
6.They could play football very well in their childhood.
वे अपने बचपन में बहुत अच्छा फुटबॉल खेल सकते थे।
7.I could read books for hours when I was small.
मैं छोटा था तब घंटों किताबें पड़ सकता था।
• Use of Had
• Use of These & Those
• Use of This & That
• Use of Was & Were
Could is used to ask for give permission politely, usually in formal or polite situations.
It is more polite and formal than can.
Could का प्रयोग विनम्रता से अनुमति मांगने या देने के लिए किया जाता है। यह can की तुलना में अधिक शिष्ट और औपचारिक है।
1.Could I use your phone, please?
क्या मैं आपका फोन इस्तेमाल कर सकता हूँ?
2.Could I open window, please?
क्या मैं खिड़की खोल सकता हूँ कृपया?
3.Could we come in now?
क्या हम अब अंदर आ सकते हैं?
4.Could I borrow your book for a while?
क्या मैं आपकी किताब थोड़ी देर के लिए उधार ले सकता हूँ?
5.Could you help me with my homework?
क्या आप मेरी होमवर्क में मदद कर सकते हैं?
6.Could I use your phone for a moment?
क्या मैं आपका फ़ोन थोड़ी देर के लिए इस्तेमाल कर सकता हूँ?
Could is used to express that something might happen or be true, showing less certainty than can.
It indicates possible situation in present or future.
Could का प्रयोग यह दिखाने के लिए किया जाता है कि कोई घटना संभव हो सकती है या सच हो सकती है और यह Can की तुलना में कम निश्चितता दर्शाता है यह वर्तमान या भविष्य में संभावित घटनाओं के लिए प्रयोग होता है।
1.It could rain today.
आज बारिश हो सकती है।
2.Anyone could make a mistake.
कोई भी गलती कर सकता है।
3.This problem could be solved easily.
यह समस्या आसानी से हल हो सकती है।
4.She could become a great singer in the future.
वह भविष्य में बड़ी गायिका बन सकती है।
5.The train could be late today.
आज ट्रेन देर से आ सकती है।
6.Accidents could happen anytime.
दुर्घटनाएँ कभी भी हो सकती है।
7.Volcanoes could erupt unexpectedly.
ज्वालामुखी अचानक फट सकते हैं।
8.This medicine could help you recover quickly.
यह दवा आपको जल्द ही ठीक होने में मदद कर सकती है।
Could is used to talk about hypothetical or imaginary situations, often in conditional sentences.
It expresses what might happen if certain conditions were true.
Could का प्रयोग काल्पनिक या संभावित परिस्थितियों के बारे में बात करने के लिए किया जाता है, खासकर शर्तीय वाक्यों में यह बताता है कि कोई भी स्थिति सच होती तो, क्या हो सकता था।
1.If I were rich, I could buy a big house.
अगर मैं अमीर होता, तो एक बड़ा घर खरीद सकता था।
2.If I had more time, I could travel around the world.
अगर मेरे पास अधिक समय होता तो मैं दुनिया भर में यात्रा कर सकता।
3.She could be happier if she got a new job.
अगर उसे नई नौकरी मिली तो वह अधिक खुश हो सकती थी।
4.We could help you if we were free.
अगर हम फ्री होते तो हम आपकी मदद कर सकते।
5.If he studied harder, he could pass the exam.
अगर वह अधिक मेहनत करता है तो परीक्षा पास कर सकता था।
6.You could become a great artist if you parcticed regularly.
अगर तुम नियमित रूप से अभ्यास करते तो तुम एक महान कलाकार बन सकते थे।
7.If it rained, the plants could grow faster.
अगर बारिश होती तो पौधे जल्दी बढ़ सकते थे।
इस पोस्ट में आपने Can and Could के बारे में पूरी तरह से पड़ लिया होगा तथा समझ लिया होगा। Can and Could का वाक्य में प्रयोग करना सीखिए। Can and Could के uses सीख लिया होगा।