Negative Sentences - Definition, Meaning and Examples in Hindi (नकारात्मक वाक्य)

In this post you will learn about Negative Sentence English and Hindi – Definition, Examples , Rules of Negative Sentences with Sentence Structure with many examples.
इस पोस्ट में आपको नकारात्मक वाक्य के बारे में हिंदी और अंग्रेजी में बताया गया है – परिभाषा, नकारात्मक वाक्य बनाने के नियम सीखने को मिलेंगे- इसमें आपको नकारात्मक वाक्य के साथ- साथ निम्नलिखित उदाहरण हिंदी से अंग्रेजी अनुवाद में सीखने को मिलेंगे।

नकारात्मक शब्द का अर्थ होता है किसी भाव या स्थिति को नकारना। नकारात्मक वाक्य सकारात्मक के विपरीत होता है, सकारात्मक वाक्य में अर्थ स्वीकारा जाता है, जबकि नकारात्मक वाक्य में अर्थ को नकारा जाता है।नीचे आप को नकारात्मक वाक्य के विभिन्न उदाहरण दिए गए हैं जिससे आपको हिंदी में अंग्रेजी अनुवाद को बोलना, लिखना तथा आपस में वार्तालाप करना आसानी से आ जाएगा।इसे समझने से हमें यह पता चलता है कि सकारात्मक और नकारात्मक वाक्य में क्या अंतर होता है तथा हम दोनों को कैसे समझ पाएंगे।

negative

Definition

A Negative Sentence is a sentence that denies, rejects, or shows the absence of something.
It tells that something is not true or not happening.
These sentences always use negative words such as not, never, no, nothing, none, nobody, etc.

In short:
A Negative Sentence expresses a negative meaning or denial of a statement.

परिभाषा

Negative Sentence (नकारात्मक वाक्य) वह वाक्य होता है जो किसी बात का इंकार (इंकार करना), अस्वीकार या अभाव प्रकट करता है।
ऐसे वाक्य बताते हैं कि कोई कार्य नहीं हो रहा है या सत्य नहीं है।
इन वाक्यों में हमेशा नकारात्मक शब्द जैसे not, never, no, nothing, none, nobody आदि का प्रयोग किया जाता है।

Examples:

1. I do not like tea.
मुझे चाय पसंद नहीं है।

2. She is not a doctor.
वह डॉक्टर नहीं है।

3. They are not playing football.
वे फुटबॉल नहीं खेल रहे हैं।

4. He does not go to school.
वह स्कूल नहीं जाता है।

5. We will not watch TV today.
हम आज टीवी नहीं देखेंगे।

6. You were not late.
तुम देर से नहीं थे।

7. It is not raining.
बारिश नहीं हो रही है।

8. He has not finished his work.
उसने अपना काम पूरा नहीं किया है।

9. They cannot drive a car.
वे कार नहीं चला सकते।

10. I did not meet him yesterday.
मैं कल उससे नहीं मिला।

उपयुक्त दिए गए उदाहरणों में सभी उदाहरण में “नहीं” “Not” का प्रयोग हुआ है। अर्थात ये सभी वाक्य नकारात्मक वाक्य (Negative Sentences) कहलाते हैं।

Read Also

Parts of Speech
Sentence in Hindi
Affirmative Sentence
Interrogative Sentence

❖ Negative Sentences Rules in Hindi

नकारात्मक वाक्य बनाने के नियम

नकारात्मक वाक्य बनाने के लिये हमें नियमों (Rules) का पालन करना अनिवार्य है।इसमें हम नकारात्मक वाक्य बनाना सीखेंगे इन नियमों के आधार पर नकारात्मक वाक्य को समझना आसान होगा। यह सभी नियम अलग - अलग Tense के Rule पर आधारित है। नीचे दिए गए सभी Rules को ध्यान से पढ़ें और सीखें।

नकारात्मक वाक्य का प्रयोग कब, कहाँ और कैसे तथा किस प्रकार किया जाएगा? यहाँ सभी नियमों द्वारा पूर्ण रूप से बताया गया है। सभी नियमों को ध्यानपूर्वक पढ़ें, जिससे आपको आसानी से समझ आएगा।

Rule 1:

Formula – Subject + Helping Verb + Not + Main verb + Object

यह formula तब उपयोग होता है जब वाक्य में helping verb (is, am, are, was, were, do, does, did, will, shall, etc.) मौजूद हो।
अगर helping verb नहीं है, तो हम do / does / did का प्रयोग करते हैं।

Negative Sentence (नकारात्मक वाक्य) बनाने के लिए Helping Verb के बाद not लगाया जाता है।
अगर किसी वाक्य में Helping Verb नहीं होती, तो do / does / did का प्रयोग किया जाता है।

Examples:

1. I am not a student.
मैं विद्यार्थी नहीं हूँ।

2. She is not playing.
वह खेल नहीं रही है।

3. They are not coming to school.
वे स्कूल नहीं आ रहे हैं।

4. He does not like mangoes.
उसे आम पसंद नहीं हैं।

5. You are not late today.
तुम आज देर से नहीं हो

6. I was not tired.
मैं थका नहीं था।

7. They were not at home.
वे घर पर नहीं थे।

8. We were not watching the movie.
हम फिल्म नहीं देख रहे थे।

9. It was not raining yesterday.
कल बारिश नहीं हो रही

Rule 2: Modal Helping Verb (Can, may, must, should etc.)

जब हम किसी वाक्य में Modal Auxiliary Verb का प्रयोग करते हैं तो उसके बाद Not जोड़कर उसे नकारात्मक बना देते हैं।

Examples:

1. I cannot swim.
मैं तैर नहीं सकता।

2. You should not lie.
तुम्हें झूठ नहीं बोलना चाहिए।

3. He may not come today.
वह आज नहीं आ सकता।

4. We must not waste time.
हमें समय बर्बाद नहीं करना चाहिए।

5. They could not solve the problem.
वे समस्या हल नहीं कर सके।

Read also

Modal Auxiliary verb
Use of can & could
Use of May & Might
Use of Dare
Use of Used to
Use of Need to

अब हम इम्पोर्टेन्ट Tense के नियमों पर जाते हैं जहाँ हम आपको नकारात्मक वाक्य को Tense के अनुसार कैसे? वाक्य प्रयोग किया जाएगा, यह बताया गया है।

Rule 1: Present Indefinite Tense – Negative Sentences

Formula - Subject + do/does + not + V1 + Object

नकारात्मक वाक्य बनाने के लिए, यह रूल ध्यान में रखते हुए नीचे दिए गए उदाहरणों को समझे और सीखें।

Examples:

1. I do not like tea.
मुझे चाय पसंद नहीं है।

2. She does not play football.
वह फुटबॉल नहीं खेलती है।

3. We do not study English.
हम अंग्रेज़ी नहीं पढ़ते हैं।

4. He does not go to school.
वह स्कूल नहीं जाती है।

5. He does not read books.
वह किताबें नहीं पढ़ता है।

6. We do not watch TV at night.
हम रात में टीवी नहीं देखते हैं।

7. You do not speak loudly.
तुम ज़ोर से नहीं बोलते हो।

8. It does not rain here.
यहाँ बारिश नहीं होती है।

9. My brother does not study daily.
मेरा भाई रोज़ नहीं पढ़ता है।

10. I do not eat junk food.
मैं जंक फूड नहीं खाता हूँ।

Rule 2 : Present Continuous Tense – Negative Sentences

Formula - Subject + is/am/are + not + V1 + ing + Object

नकारात्मक वाक्य बनाने के लिए, यहाँ रूल ध्यान में रखते हुए नीचे दिए गए उदाहरणों को समझे और सीखें।

Examples:

1. I am not watching TV.
मैं टीवी नहीं देख रहा हूँ।

2. She is not cooking food.
वह खाना नहीं बना रही है।

3. They are not playing cricket.
वे क्रिकेट नहीं खेल रहे हैं।

4. I am not reading a book.
मैं किताब नहीं पढ़ रहा हूँ।

5. We are not going to school.
हम स्कूल नहीं जा रहे हैं।

6. You are not doing your homework.
तुम अपना होमवर्क नहीं कर रहे हो।

7. It is not raining outside.
बाहर बारिश नहीं हो रही है।

8. The baby is not sleeping.
बच्चा नहीं सो रहा है।

9. I am not talking to him.
मैं उससे बात नहीं कर रहा हूँ।

10. They are not coming today.
वे आज नहीं आ रहे हैं।

Rule 3: Present Perfect Tense – Negative Sentences

Formula - Subject + has/have + not + V3 + Object

नकारात्मक वाक्य बनाने के लिए, यहाँ रूल ध्यान में रखते हुए नीचे दिए गए उदाहरणों को समझे और सीखें।

Examples:

1. He has not finished homework.
उसने गृहकार्य पूरा नहीं किया है।

2. I have not seen that movie.
मैंने वह फिल्म नहीं देखी है।

3. She has not come yet.
वह अभी तक नहीं आई है।

4. He has not eaten breakfast.
उसने नाश्ता नहीं किया है।

5. We have not met him.
हम उससे नहीं मिले हैं।

6. You have not written the letter.
तुमने वह चिट्ठी नहीं लिखी है।

7. It has not stopped raining.
बारिश अभी तक नहीं रुकी है।

8. My brother has not gone to school.
मेरा भाई स्कूल नहीं गया है।

9. I have not read that book.
मैंने वह किताब नहीं पढ़ी है।

10. They have not completed the project.
उन्होंने प्रोजेक्ट पूरा नहीं किया है।

Rule 4: Present Perfect Continuous Tense -Negative Sentence

Formula - Subject + has/have + not + been + V1 + ing + Object + since/for + Time

यह फॉर्मूला ध्यान में रखते हुए नीचे दिए गए उदाहरणों को ध्यानपूर्वक पढ़ें और सीखें।

Examples:

1. I have not been reading since morning.
मैं सुबह से नहीं पढ़ रहा हूँ।

2. She has not been working for two hours.
वह दो घंटे से काम नहीं कर रही है।

3. She has not been cooking food since morning.
वह सुबह से खाना नहीं बना रही है।

4. They have not been playing cricket for an hour.
वे एक घंटे से क्रिकेट नहीं खेल रहे हैं।

5. He has not been working here since 2020.
वह 2020 से यहाँ काम नहीं कर रहा है।

6. We have not been watching TV for a long time.
हम काफी समय से टीवी नहीं देख रहे हैं।

7. You have not been attending classes regularly.
तुम नियमित रूप से कक्षाओं में शामिल नहीं हो रहे हो।

8. It has not been raining since morning.
सुबह से बारिश नहीं हो रही है।

9. My brother has not been going to school for three days.
मेरा भाई तीन दिनों से स्कूल नहीं जा रहा है।

10. I have not been feeling well for a week.
मैं एक हफ़्ते से ठीक महसूस नहीं कर रहा हूँ।

Rule 5: Simple Past Tense -Negative Sentence

Formula - Subject + did + not + V1 + Object

यह फॉर्मूला ध्यान में रखते हुए नीचे दिए गए उदाहरणों को ध्यानपूर्वक पढ़ें और सीखें।

Examples:

1. I did not go to school.
मैं स्कूल नहीं गया।

2. He did not watch the movie.
उसने फिल्म नहीं देखी।

3. She did not eat breakfast.
उसने नाश्ता नहीं किया।

4. They did not play cricket.
उन्होंने क्रिकेट नहीं खेला।

5. We did not study last night.
हमने कल रात पढ़ाई नहीं की।

6. You did not call me.
तुमने मुझे फोन नहीं किया।

7. It did not rain last week.
पिछले हफ़्ते बारिश नहीं हुई।

8. My brother did not help me.
मेरे भाई ने मेरी मदद नहीं की।

9. I did not meet him at the park.
मैं पार्क में उससे नहीं मिला।

10. They did not buy a new car.
उन्होंने नई कार नहीं खरीदी।

Rule 6: Past Continuous Tense – Negative Sentence

Formula - Subject + was/were + not + V1 + ing + Object

1. I was not reading a book.
मैं किताब नहीं पढ़ रहा था।

2. They were not dancing.
वे नाच नहीं रहे थे।

3. He was not painting the wall.
वह दीवार नहीं रंग रहा था।

4. They were not dancing at the party.
वे पार्टी में नाच नहीं रहे थे।

5. We were not waiting for the bus.
हम बस का इंतज़ार नहीं कर रहे थे।

6. You were not cleaning your room.
तुम अपना कमरा साफ नहीं कर रहे थे।

7. The teacher was not teaching the class.
अध्यापक कक्षा नहीं पढ़ा रहे थे।

8. It was not shining brightly.
वह तेज़ नहीं चमक रहा था।

9. My parents were not watching TV.
मेरे माता-पिता टीवी नहीं देख रहे थे।

10. The boys were not shouting in the hall.
लड़के हॉल में चिल्ला नहीं रहे थे।

Read Also

Use of is/am/are
Use of Was & Were
Use of Has & Have
Use of Had
Use of Do & Does

Rule 7: Past Perfect Tense – Negative Sentence

Formula - Subject + had + not + V3 + Object

दिए गए फॉर्मूला के अनुसार नीचे दिए गए उदाहरणों को ध्यान से पढ़ें और सीखें।

Examples:

1. She had not written the letter.
उसने पत्र नहीं लिखा था।

2. We had not reached home.
हम घर नहीं पहुँचे थे।

3. She had not cooked the food.
उसने खाना नहीं बनाया था।

4. They had not gone to school.
वे स्कूल नहीं गए थे।

5. He had not met me before.
वह मुझसे पहले नहीं मिला था।

6. We had not seen that movie.
हमने वह फिल्म नहीं देखी थी।

7. You had not told the truth.
तुमने सच्चाई नहीं बताई थी।

8. It had not rained for a week.
एक हफ्ते तक बारिश नहीं हुई थी।

9. My parents had not returned home.
मेरे माता-पिता घर नहीं लौटे थे।

10. The teacher had not started the class.
अध्यापक ने कक्षा शुरू नहीं की थी।

Rule 8: Past Perfect Continuous Tense -Negative Sentence

Formula - Subject + had + not + been + V1 + ing + Object + since/for + Time

फॉर्मूला के द्वारा नकारात्मक वाक्यों को बनाना सीखते हैं।

Examples:

1. I had not been studying for two hours.
मैं दो घंटे से नहीं पढ़ रहा था।

2. He had not been sleeping since night.
वह रात से नहीं सो रहा था।

3. I had not been writing a story for many days.
मैं कई दिनों से कहानी नहीं लिख रहा था।

4. She had not been learning English for a month.
वह एक महीने से अंग्रेज़ी नहीं सीख रही थी।

5. He had not been visiting his grandparents for a year.
वह एक साल से अपने दादा-दादी से मिलने नहीं जा रहा था।

6. They had not been studying seriously for the exam.
वे परीक्षा के लिए गंभीरता से पढ़ाई नहीं कर रहे थे।

7. We had not been working on that project for long.
हम लंबे समय से उस प्रोजेक्ट पर काम नहीं कर रहे थे।

8. You had not been helping your friend for a week.
तुम एक हफ्ते से अपने दोस्त की मदद नहीं कर रहे थे।

9. It had not been snowing in that city since December.
उस शहर में दिसंबर से बर्फ़ नहीं गिर रही थी।

10. My sister had not been practicing dance for three days.
मेरी बहन तीन दिनों से डांस का अभ्यास नहीं कर रही थी।

Rule 9: Future Indefinite Tense -Negative Sentence

Formula - Subject + will/shall + not + V1 + Object

फॉर्मूला के द्वारा नकारात्मक वाक्यों को बनाना सीखते हैं।

Examples:

1. I will not go to market.
मैं बाज़ार नहीं जाऊँगा।

2. We shall not play cricket.
हम क्रिकेट नहीं खेलेंगे।

3. She will not wear this dress again.
वह यह ड्रेस दोबारा नहीं पहनेगी।

4. He will not forget your help.
वह तुम्हारी मदद नहीं भूलेगा।

5. They will not start the meeting on time.
वे मीटिंग समय पर शुरू नहीं करेंगे।

6. We shall not travel by train.
हम ट्रेन से यात्रा नहीं करेंगे।

7. You will not tell anyone about this secret.
तुम इस राज़ के बारे में किसी को नहीं बताओगे।

8. The students will not make noise in the class.
छात्र कक्षा में शोर नहीं करेंगे।

9. It will not snow in this city.
इस शहर में बर्फ़ नहीं गिरेगी।

10. My parents will not allow me to go alone.
मेरे माता-पिता मुझे अकेले जाने की अनुमति नहीं देंगे।

Rule 10 : Future Continuous Tense – Negative Sentence

Formula - Subject + will/shall + not + be + V1 + ing + Object

उपयुक्त फॉर्मूला के द्वारा नकारात्मक वाक्यों को ध्यानपूर्वक पढ़ें और सीखें।

Examples:

1. She will not be coming tomorrow.
वह कल नहीं आ रही होगी।

2. They will not be working today.
वे आज काम नहीं कर रहे होंगे।

3. She will not be driving to office in the morning.
वह सुबह दफ़्तर कार से नहीं जा रही होगी।

4. He will not be studying for the exam at that time.
वह उस समय परीक्षा की तैयारी नहीं कर रहा होगा।

5. They will not be visiting their grandparents tomorrow.
वे कल अपने दादा-दादी से मिलने नहीं जा रहे होंगे।

6. We shall not be staying in this hotel.
हम इस होटल में नहीं ठहर रहे होंगे।

7. You will not be using my phone again.
तुम मेरा फ़ोन दोबारा इस्तेमाल नहीं कर रहे होगे।

8. It will not be snowing in December this year.
इस साल दिसंबर में बर्फ़ नहीं गिर रही होगी।

9. The company will not be launching a new product next month.
कंपनी अगले महीने नया उत्पाद लॉन्च नहीं कर रही होगी।

10. The students will not be preparing for the competition.
विद्यार्थी प्रतियोगिता की तैयारी नहीं कर रहे होंगे।

Rule 11: Future Perfect Tense – Negative Sentence

Formula - Subject + will/shall + not + have + V3 + Object

उपयुक्त फॉर्मूला के द्वारा नकारात्मक वाक्यों को ध्यानपूर्वक पढ़ें और सीखें।

Examples:

1. He will not have completed the work.
उसने काम पूरा नहीं किया होगा।

2. We shall not have reached there.
हम वहाँ नहीं पहुँचे होंगे।

3. She will not have cleaned the kitchen before lunch.
वह दोपहर के खाने से पहले रसोई साफ नहीं कर चुकी होगी।

4. He will not have repaired the car by tomorrow.
वह कल तक कार ठीक नहीं कर चुका होगा।

5. They will not have finished building the bridge by June.
वे जून तक पुल का निर्माण पूरा नहीं कर चुके होंगे।

6. We shall not have reached Mumbai by evening.
हम शाम तक मुंबई नहीं पहुँचे होंगे।

7. You will not have received the parcel by Monday.
तुम सोमवार तक पार्सल नहीं प्राप्त कर चुके होगे।

8. It will not have become dark by 6 o’clock.
6 बजे तक अंधेरा नहीं हुआ होगा।

9. The teacher will not have checked all the copies by then.
तब तक अध्यापक सारी कॉपियाँ जांच नहीं चुके होंगे।

10. My brother will not have joined the new company yet.
मेरा भाई अभी तक नई कंपनी में शामिल नहीं हुआ होगा।

Read Also

Subject & Predicate
Active & Passive voice
Gender
Singular & Plural
Article-A

Rule 12: Future Perfect Continuous Tense – Negative Sentence

Formula - Subject + will/shall + not + have + been + V1 + ing + Object + since/for + Time

उपयुक्त फॉर्मूला के द्वारा नकारात्मक वाक्यों को ध्यानपूर्वक पढ़ें और सीखें।

Examples:

1. I will not have been reading for an hour.
मैं एक घंटे से नहीं पढ़ रहा होऊँगा।

2. They will not have been working since morning.
वे सुबह से काम नहीं कर रहे होंगे।

3. She will not have been working here for five years by next month.
वह अगले महीने तक यहाँ पाँच साल से काम नहीं कर रही होगी।

4. He will not have been sleeping since morning.
वह सुबह से सो नहीं रहा होगा।

5. They will not have been waiting for the bus for an hour.
वे एक घंटे से बस का इंतज़ार नहीं कर रहे होंगे।

6. We shall not have been living in Delhi for long.
हम लंबे समय से दिल्ली में नहीं रह रहे होंगे।

7. You will not have been practicing the guitar for two months.
तुम दो महीनों से गिटार का अभ्यास नहीं कर रहे होगे।

8. It will not have been raining since yesterday evening.
कल शाम से बारिश नहीं हो रही होगी।

9. My parents will not have been traveling for many days.
मेरे माता-पिता कई दिनों से यात्रा नहीं कर रहे होंगे।

10. The workers will not have been building the bridge for a year.
मजदूर एक साल से पुल नहीं बना रहे होंगे।

Read Tenses & there Types

TensePresent Tense
Present Indefinite TensePresent Perfect Tense
Present Continuous TensePresent Perfect Continuous Tense
Past TensePast Indefinite Tense
Past Perfect TensePast Continuous Tense
Past Perfect Continuous TenseFuture Tense
Future Indefinite TenseFuture Perfect Tense
Future Continuous TenseFuture Perfect Continuous Tense

Conclusion -निष्कर्ष

इस पोस्ट में आपने नकारात्मक वाक्य तथा वाक्य बनाने के नियम सीखा होगा । नकारात्मक वाक्य में नियमों के अनुसार फॉर्मूला भी बताया गय़ा है जिससे आपको समझने में आसानी होगी , जब वाक्य में “Not” जुड़ जाता है, जिसका अर्थ होता है “नहीं” जो कि सकारात्मक वाक्य के विपरीत होता है, नकारात्मक वाक्य कहलाता है।

Thanks For Reading this Article by Edu Tehri.