Did
By now, you should have learned how to form sentences and also how to translate them from English to Hindi. Therefore, the English sentences are provided first. Practice them patiently, and then check the Hindi translation provided below. Afterward, compare your sentences with the Hindi translation and see where you made any mistakes.
अब तक आपने सेन्टेंस बनाना सीख लिया होगा तथा उनका अंग्रेजी से हिंदी ट्रांसलेट करना भी थोड़ा बहुत आ गया होगा इसलिए पहले अंग्रेजी स्टेंस को दिया गया है। एक बार संयम से प्रैक्टिस कीजिए तथा उसके बाद नीचे हिंदी ट्रांसलेट किया गया है। उसके बाद अपने सेंटेंस को हिंदी ट्रांसलेट से मिलान कीजिए तथा देखिए आपने कहाँ पर क्या गलती की हुई है।
1. Teacher: Did you wash your face in the morning?
अध्यापिका: क्या तुमने सुबह अपना मुँह धोया था?
Student: Yes, madam, I did.
छात्र: जी मैडम, मैंने धोया था।
2. Teacher: Did you comb your hair properly?
अध्यापिका: क्या तुमने अपने बाल ठीक से बनाए थे?
Student: Yes, madam, I did.
छात्र: जी मैडम, मैंने बनाए थे।
3. Teacher: Did you wear your school uniform today?
अध्यापिका: क्या तुमने आज स्कूल की यूनिफॉर्म पहनी थी?
Student: Yes, madam, I did.
छात्र: जी मैडम, मैंने पहनी थी।
4. Teacher: Did you bring your homework notebook?
अध्यापिका: क्या तुम अपनी गृहकार्य की कॉपी लाए थे?
Student: Yes, madam, I did.
छात्र: जी मैडम, मैं लाया था।
5. Teacher: Did you forget your pencil box?
अध्यापिका: क्या तुम अपनी पेंसिल बॉक्स भूल गए थे?
Student: No, madam, I didn’t.
छात्र: नहीं मैडम, मैं नहीं भूला था।
6. Teacher: Did you listen to your parents yesterday?
अध्यापिका: क्या तुमने कल अपने माता-पिता की बात सुनी थी?
Student: Yes, madam, I did.
छात्र: जी मैडम, मैंने सुनी थी।
7. Teacher: Did you play after school?
अध्यापिका: क्या तुम स्कूल के बाद खेले थे?
Student: Yes, madam, I did.
छात्र: जी मैडम, मैं खेला था।
8. Teacher: Did you watch television last night?
अध्यापिका: क्या तुमने कल रात टीवी देखा था?
Student: No, madam, I didn’t.
छात्र: नहीं मैडम, मैंने नहीं देखा था।
9. Teacher: Did you sleep early yesterday?
अध्यापिका: क्या तुम कल जल्दी सोए थे?
Student: Yes, madam, I did.
छात्र: जी मैडम, मैं जल्दी सोया था।
10. Teacher: Did you revise your English lesson?
अध्यापिका: क्या तुमने अपना अंग्रेज़ी का पाठ दोहराया था?
Student: Yes, madam, I did.
छात्र: जी मैडम, मैंने दोहराया था।
11. Teacher: Did you read the Hindi chapter?
अध्यापिका: क्या तुमने हिंदी का अध्याय पढ़ा था?
Student: No, madam, I didn’t.
छात्र: नहीं मैडम, मैंने नहीं पढ़ा था।
12. Teacher: Did you solve the math sums?
अध्यापिका: क्या तुमने गणित के सवाल हल किए थे?
Student: Yes, madam, I did.
छात्र: जी मैडम, मैंने हल किए थे।
13. Teacher: Did you write neatly in your notebook?
अध्यापिका: क्या तुमने अपनी कॉपी में साफ लिखा था?
Student: Yes, madam, I did.
छात्र: जी मैडम, मैंने साफ लिखा था।
14. Teacher: Did you make noise in class?
अध्यापिका: क्या तुमने कक्षा में शोर मचाया था?
Student: No, madam, I didn’t.
छात्र: नहीं मैडम, मैंने शोर नहीं मचाया था।
15. Teacher: Did you help your classmate?
अध्यापिका: क्या तुमने अपने सहपाठी की मदद की थी?
Student: Yes, madam, I did.
छात्र: जी मैडम, मैंने मदद की थी।
16. Teacher: Did you drink enough water today?
अध्यापिका: क्या तुमने आज पर्याप्त पानी पिया था?
Student: Yes, madam, I did.
छात्र: जी मैडम, मैंने पिया था।
17. Teacher: Did you bring your school bag properly?
अध्यापिका: क्या तुम अपना स्कूल बैग ठीक से लाए थे?
Student: Yes, madam, I did.
छात्र: जी मैडम, मैं ठीक से लाया था।
18. Teacher: Did you complete the classwork?
अध्यापिका: क्या तुमने कक्षा का काम पूरा किया था?
Student: Yes, madam, I did.
छात्र: जी मैडम, मैंने पूरा किया था।
19. Teacher: Did you forget anything at home?
अध्यापिका: क्या तुम घर पर कुछ भूल गए थे?
Student: No, madam, I didn’t.
छात्र: नहीं मैडम, मैं कुछ नहीं भूला था।
20. Teacher: Did you follow the school rules?
अध्यापिका: क्या तुमने स्कूल के नियमों का पालन किया था?
Student: Yes, madam, I did.
छात्र: जी मैडम, मैंने पालन किया था।
21. Teacher: Did you stand in the line properly?
अध्यापिका: क्या तुम लाइन में ठीक से खड़े हुए थे?
Student: Yes, madam, I did.
छात्र: जी मैडम, मैं ठीक से खड़ा था।
22. Teacher: Did you greet your teachers?
अध्यापिका: क्या तुमने अपने शिक्षकों को नमस्ते किया था?
Student: Yes, madam, I did.
छात्र: जी मैडम, मैंने नमस्ते किया था।
23. Teacher: Did you share your books with others?
अध्यापिका: क्या तुमने अपनी किताबें दूसरों से साझा की थीं?
Student: Yes, madam, I did.
छात्र: जी मैडम, मैंने साझा की थीं।
24. Teacher: Did you behave politely in class?
अध्यापिका: क्या तुमने कक्षा में अच्छा व्यवहार किया था?
Student: Yes, madam, I did.
छात्र: जी मैडम, मैंने अच्छा व्यवहार किया था।
25. Teacher: Did you complete yesterday’s work?
अध्यापिका: क्या तुमने कल का काम पूरा किया था?
Student: No, madam, I didn’t.
छात्र: नहीं मैडम, मैंने पूरा नहीं किया था।
26. Teacher: Did you understand the teacher’s instructions?
अध्यापिका: क्या तुम्हें अध्यापिका के निर्देश समझ आए थे?
Student: Yes, madam, I did.
छात्र: जी मैडम, मुझे समझ आए थे।
27. Teacher: Did you revise before sleeping?
अध्यापिका: क्या तुमने सोने से पहले दोहराया था?
Student: Yes, madam, I did.
छात्र: जी मैडम, मैंने दोहराया था।
28. Teacher: Did you keep your classroom clean?
अध्यापिका: क्या तुमने अपनी कक्षा साफ रखी थी?
Student: Yes, madam, I did.
छात्र: जी मैडम, मैंने साफ रखी थी।
29. Teacher: Did you bring your lunch box today?
अध्यापिका: क्या तुम आज अपना लंच बॉक्स लाए थे?
Student: Yes, madam, I did.
छात्र: जी मैडम, मैं लाया था।
30. Teacher: Did you enjoy today’s class?
अध्यापिका: क्या तुम्हें आज की कक्षा अच्छी लगी थी?
Student: Yes, madam, I did.
छात्र: जी मैडम, मुझे अच्छी लगी थी।
Read Also
• a, an, the article
• Article - The
• Use of Is/am/are
• Gender