Use of Had in Hindi

Use of Had in Hindi and English – Definition, Meaning, Main uses of Had, Use of Past perfect Tense, Use of Past Perfect Continuous Tense, Sentence Structure – Many Examples English to Hindi.
इस पोस्ट में आपको Had के बारे में हिंदी और अंग्रेजी में बताया गया है- परिभाषा, had का हिंदी अर्थ, भूतकाल पूर्ण काल में, भूतकाल पूर्ण निरंतर काल में, Had के बारे में मुख्य प्रयोग, तथा वाक्यों को हिंदी से अंग्रेजी अनुवाद द्वारा समझाया गया है।

“Had” एक Past form है Have और Has का, जिसका प्रयोग भूतकाल में किसी के पास कुछ होने या किसी कार्य को पूरा हो जाने को दर्शाने के लिए किया जाता है। यह प्राय Past perfect Tense में प्रयोग होता है जहाँ यह दिखाता है कि कोई कार्य अतीत में दूसरे कार्य से पहले हो चुका था। Had के बाद हमेशा verb का third form (V3) लगाया जाता है। Had अंग्रेजी व्याकरण में एक बहुत महत्वपूर्ण Auxiliary verb है जो Past actions or situations को स्पष्ट रूप से व्यक्त करने में मदद करती है।

नीचे आपको पूर्ण रूप से Had के बारे में समझाया गया है नियम, उदाहरणों द्वारा Had के बारे में सीखें और समझिए।

had

Definition

“Had” is the past form of “have” and “Has”. It is used to show possession, past actions, and in past perfect tense to indicate that something happened before another past action.

परिभाषा

“Had” ‘have’ और ‘has’ का Past (भूतकाल) रुप है।
इसका प्रयोग किसी के पास कुछ था, कोई काम पहले हो चुका था, या कोई अतीत में घटना घट चुकी थी, यह सब दिखाने के लिए प्रयोग किया जाता है।

“Had” का प्रयोग प्राथमिक सहायक क्रिया(Primary Auxiliary Verb) के रूप में भी करते हैं।

Examples:

1. I had a car. मेरे पास एक कार थी।

2. She had a beautiful dress. उसके पास एक सुन्दर ड्रेस थी।

“Had” Meaning in Hindi

“Had” का अर्थ हिंदी में – पास था, पास थी, रखता था, रखती थी, रखते थे शब्द अंत में आते हैं।

Had का प्रयोग कहाँ, कैसे और कब करना चाहिए, यह आपको पूर्ण रूप से नीचे दिए वाक्य में समझाया गया है। इसका मुख्य प्रयोग कहाँ – कहाँ होना चाहिए, यह भी समझाया गया है। ध्यान से पढ़िए और सीखें।

1. To Show possession (हक होना)

किसी भी व्यक्ति के पास अपनी किसी भी चीज, वस्तु या किसी भी जानवर का हक होना।

Examples:

1. They had a small house. उनके पास एक छोटा घर था।

2. He had a cat. उनके पास एक बिल्ली थी।

3. We had some money. हमारे पास कुछ पैसे थे।

2. In Conditional Sentences (शर्त वाले वाक्य)

जब कोई व्यक्ति अपनी कल्पना या इच्छा जताता है।

would have + V3 Formula – if + subject + had + V3, subject +

Examples:

1. If I had known this, I would have helped you.
अगर मुझे यह पता होता है, तो मैं तुम्हारी मदद करता।

2. If she had studied well, she would have passed.
अगर उसने अच्छे से पढ़ाई की होती तो वह पास हो जाती।

3. If they had come earlier, we would have met them.
अगर वह पहले आए होते, तो हम उनसे मिलते।

3.In Reported Speech (कथन को दोहराने में)

जब Has/ Have को Past में बदलते हैं तो Had का प्रयोग होता है।

Examples:

1. He said, “I have done my homework.” – He said that he had done his homework.
उसने कहा कि उसने अपना होमवर्क कर लिया था।

2. She said, “ I have seen him.” – She said that she had seen him.
उसने कहा कि उसने उसे देखा था।

Read Also

Parts of speechNoun
PronounPreposition
VerbAdverb
Adjectiveconjunction
InterjectionSentence Parts of Sentence

4.In Past perfect Tense (भूतकाल पूर्ण काल में)

जब कोई काम दूसरे भूतकाल के काम से पहले हो चुका था। had का प्रयोग Past perfect Tense में हेल्पिंग वर्ब (Helping verb) के रूप में किया जाता है।

Formula – Subject + had + V3 (Past participle) + Object.

Examples:

1. I had finished my homework before dinner.
मैंने खाना खाने से पहले अपना होमवर्क पूरा कर लिया था।

2. She had gone to the market before it started raining.
बारिश शुरू होने से पहले वह बाजार चली गई थी।

3. They had left the house before we reached there.
हमारे पहुंचने से पहले वे घर से जा चुके थे।

4. He had eaten his lunch before the bell rang.
घंटी बजने से पहले उसने अपना खाना खा लिया था।

5. We had seen that movie before.
हमने वह फिल्म पहले देखी थी।

6. The teacher had taught the lesson before the exam.
परीक्षा से पहले अध्यापक ने वह पाठ पढ़ा दिया था।

7. My father had repaired the car before our trip.
हमारी यात्रा से पहले मेरे पिताजी ने कार ठीक कर दी थी।

8. The students had completed their project before the deadline.
विद्यार्थियों ने अंतिम तिथि से पहले अपना प्रोजेक्ट पूरा कर लिया था।

9. She had cooked food before the guests arrived.
मेहमानों के आने से पहले उसने खाना बना लिया था।

10. I had never seen such a beautiful place before.
मैंने पहले कभी इतनी सुन्दर जगह नहीं देखी थी।

5.In Past Perfect Continuous Tense (भूतकाल पूर्ण निरंतर काल में)

जब कोई काम कुछ समय तक पहले से चल रहा था, तब भूतकाल पूर्ण निरंतर काल में होता है।

Formula – Subject + had been + V1 + ing + since/for + time.

Examples:

1. I had been waiting for you two hours. मैं 2 घंटे से तुम्हारा इंतजार कर रहा था।

2. She had been studying since morning. वह सुबह से पढ़ रही थी।

3. They had been playing football for two hours. वे 2 घंटे से फुटबॉल खेल रहे थे।

4. We had been living here since 2010. हम 2010 से यहाँ रह रहे थे।

5. He had been working hard for success. वह सफलता के लिए कड़ी मेहनत कर रहा था।

• Sentences Structure

अब हम Had का प्रयोग सकारात्मक, नकारात्मक, प्रश्नवाचक, प्रश्नवाचक नकारात्मक, Wh-word प्रश्नवाचक, Wh-word प्रश्नवाचक नकारात्मक के रूप में वाक्य प्रयोग हिंदी से अंग्रेजी अनुवाद में पढेंगें और सीखें।

1. Had – Positive Sentences (सकारात्मक वाक्य)

Formula – Subject + had + object (noun/past participle)

1. I had a blue car.
मेरे पास एक नीली कार थी।

2. She had a beautiful doll.
उसके पास एक सुंदर गुड़िया थी।

3. They had a big house in Tehri garhwal.
उनका टिहरी गढ़वाल में एक बड़ा घर था।

4. He had completed his homework.
उसने अपना होमवर्क पूरा कर लिया था।

5. We had our lunch at 2 o’clock.
हमने अपना खाना 2:00 बजे खा लिया था।

6. My sister had cooked delicious food.
मेरी बहन ने स्वादिष्ट खाना बनाया था।

7. The teacher had taught the new lesson.
अध्यापक ने नया पाठ पढ़ाया था।

8. The baby had slept early last night.
बच्चा पिछली रात जल्दी सो गया था।

9. I had visited the Taj Mahal before.
मैं पहले ताजमहल जा चुका था।

10. They had played football in the evening.
उन्होंने शाम को फुटबॉल खेला था।

Read Also

Affirmative Sentence
Modal auxiliary Verb
Use of Can & Could
Use of Dare

2. Negative Sentences (नकारात्मक वाक्य)

Formula – Subject + had not (hadn’t) + V3/noun/object

Examples:

1. I had not heard this news before.
मैंने यह खबर पहले नहीं सुनी थी।

2. She had not met me for a long time.
वह मुझसे बहुत समय से नहीं मिली थी।

3. They had not finished their breakfast.
उन्होंने अपना नाश्ता पूरा नहीं किया था।

4. He had not written the letter yet.
उसने अभी तक वह चिट्ठी नहीं लिखी थी।

5. We had not planned the trip properly.
हमने यात्रा की सही योजना नहीं बनाई थी।

6. My parents had not reached home on time.
मेरे माता पिता समय पर घर नहीं पहुंचे थे।

7. The train had not left the station.
ट्रेन स्टेशन से नहीं निकली थी।

8. The boy had not cleaned his room.
उस लड़के ने अपना कमरा साफ नहीं किया था।

9. I had not known about his problem.
मुझे उसकी परेशानी के बारे में पता नहीं था।

10. The students had not attended the meeting.
विद्यार्थियों ने बैठक में भाग नहीं लिया था।

Read Also

Negative Sentence
Use of Need to
Active & Passive Voice
Exclamatory Sentence

3. Interrogative Sentences (प्रश्नवाचक वाक्य)

Formula – had + subject + V3/noun/object + ?

यह वाक्य भूतकाल में किसी घटना या स्थिति के बारे में प्रश्न पूछने के लिए प्रयोग होते हैं।

1. Had you ever visited Surkanda Temple before?
क्या तुम पहले कभी सुरकंडा मंदिर गए थे?

2. Had she written the story herself?
क्या उसने कहानी खुद लिखी थी?

3. Had they already left when you arrived?
जब तुम पहुंचे थे, क्या वे पहले ही जा चुके थे?

4. Had he studied English before coming here?
क्या उसने यहाँ आने से पहले अंग्रेजी पढ़ी थी?

5. Had we discussed this topic yesterday?
क्या हमने यह विषय पर कल चर्चा किया था?

6. Had your friend helped you in the project?
क्या तुम्हारे दोस्त ने प्रोजेक्ट में तुम्हारी मदद की थी?

7. Had it snowed there last winter?
क्या पिछली सर्दियों में वहाँ बर्फबारी हुई थी?

8. Had the teacher explained that chapter clearly?
क्या अध्यापक ने वह अध्याय स्पष्ट रूप से समझाया था?

9. Had I given you that book last week?
क्या मैंने तुम्हें वह किताब पिछले हफ्ते दी थी?

10. Had the bus arrived on time?
क्या बस समय पर पहुंची थी?

Read Also

Interrogative Sentence
Use of Used to
Conditional Sentence
Gender

4. Interrogative Negative Sentences (प्रश्नवाचक नकारात्मक वाक्य)

Formula – had + subject + not + V3/object + ?

1. Had you not heard the news before everyone else? क्या तुमने सबसे पहले वह खबर नहीं सुनी थी?

2. Had she not cleaned her room in the morning?
क्या उसने सुबह अपना कमरा साफ नहीं किया था?

3. Had they not invited you to the wedding?
क्या उन्होंने तुम्हें शादी में आमंत्रित नहीं किया था?

4. Had he not brought the gift for his mother?
क्या वह अपनी माँ के लिए तोहफा नहीं लाया था?

5. Had we not decided to go on a trip?
क्या हमने यात्रा पर जाने का निर्णय नहीं लिया था?

6. Had your father not repaired the car before the journey?
क्या तुम्हारे पिता ने यात्रा से पहले कार ठीक नहीं की थी?

7. Had it not become dark when you reached home?
जब तुम घर पहुंचे थे, क्या अंधेरा नहीं हो गया था?

8. Had the train not stopped at this station last time?
क्या पिछली बार ट्रेन इस स्टेशन पर नहीं रुकी थी?

9. Had I not told you about the meeting earlier?
क्या मैंने तुम्हें बैठक के बारे में पहले नहीं बताया था?

10. Had the children not finished their homework before playing?
क्या बच्चों ने खेलने से पहले अपना होमवर्क पूरा नहीं किया था?

Read Also

Use of Was & Were
Use of This & That
Use of These & Those
Use of Do & Does

5. Wh – Word Interrogative Sentences (Wh – Word प्रश्नवाचक वाक्य)

Formula – Wh – word + Had + Subject + V3/ object+ ?

1. What had you done yesterday?
तुमने कल क्या किया था?

2. Where had she gone in the morning?
वह सुबह कहाँ गई थी?

3. When had they reached the station?
वे स्टेशन कब पहुंचे थे?

4. Why had he left the class early?
उसने कक्षा जल्दी क्यों छोड़ी थी?

5. Who had called you last night?
पिछली रात तुम्हें किसने फ़ोन किया था?

6. Which book had you read before the exam?
परीक्षा से पहले तुमने कौन सी किताब पढ़ी थी?

7. Whom had they met at the park?
उन्होंने पार्क में किससे मुलाकात की थी?

8. How had you solved this question?
तुमने यह प्रश्न कैसे हल किया था?

9. Why had the train stopped there?
ट्रेन वहाँ क्यों रुकी थी?

10. Where had it rained heavily last week?
पिछले हफ्ते कहां तेज बारिश हुई थी?

Read Also

Article - AUse of isa/am/are
Numbers - Singular & PluralGender

6. Wh-Word Interrogative Negative Sentences (Wh – Wordप्रश्नवाचक वाक्य)

Formula – Wh -word + had + subject + not + V3/Object + ?

1. Why had you not come to school yesterday?
तुम कल स्कूल क्यों नहीं आये थे?

2. Where had she not visited during her trip?
अपनी यात्रा के दौरान वह कहाँ नहीं गई थी?

3. When had they not completed their work?
उन्होंने अपना काम कब नहीं पूरा किया था?

4. Who had not helped you in the project?
प्रोजेक्ट मैं तुम्हारी मदद किसने नहीं की थी?

5. Why had he not apologized for his mistake?
उसने अपनी गलती के लिए माफी क्यों नहीं मांगी थी?

6. Which movie had you not watched before the weekend?
वीकेंड से पहले तुमने कौन- सी फ़िल्म नहीं देखी थी?

7. Whom had they not informed about the party?
उन्होंने पार्टी के बारे में किसे नहीं बताया था?

8. How had you not remembered her birthday?
तुम उसका जन्मदिन कैसे नहीं याद रख पाए थे?

9. Why had the shop not opened in the morning?
दुकान सुबह क्यों नहीं खुली थी?

10. Where had the children not gone for the picnic?
बच्चे पिकनिक के लिए कहाँ नहीं गए थे?

Read Tenses & there Types

TensePresent Tense
Present-indefinite-TensePresent - Perfect Tense
Present- continuous - TensePresent - perfect - continuous -Tense
Past TensePast Indefinite Tense
Past Perfect TensePast continuous Tense
Past- Perfect- continuous- TenseFuture Tense
Future- Perfect- TenseFuture- Indefinite- Tense
Future- continuous- TenseFuture- Perfect- continuous- Tense

Conclusion -निष्कर्ष

आपने सभी वाक्यों को ध्यान से पढ़ लिया होगा तो आपको हिंदी से अंग्रेजी अनुवाद करने में सरलता होगी। यदि आप बोलचाल में Had का प्रयोग रोजाना करेंगे तो जल्दी सीख पाएंगे। आशा करते हैं आपको Had in Hindi and english समझ आ गई हो। अपने दोस्तों तथा स्टूडेंटस के साथ जरूर शेयर करे।

Thanks For Reading this Article by Edu Tehri.