Use of This and That in Hindi
Definition:
‘’This” and “That’’ are demonstrative pronouns and demonstrative adjectives.
That is a relative pronouns.
They are used to point out a person, thing, or place.
परिभाषा:
“This” और “That” दोनों संकेतवाचक सर्वनाम तथा संकेतवाचक विशेषण है। “That” का प्रयोग रिलेटिव प्रोनाउन के रूप में होता है। इनका प्रयोग किसी व्यक्ति, वस्तु या स्थान को संकेत करने के लिए किया जाता है।
Hindi Meaning of This and That
• This meaning in Hindi – यह, इस, यही, वही
• That meaning in Hindi – वह, उस, जो, जिसे
Difference Between “This” and “That”
| Point |
Singular |
Plural |
| Meaning (अर्थ) |
यह, इस, यही, वही |
वह, उस, जो, जिसे |
| Distance (दूरी) |
पास की चीज |
दूर की चीज |
| Number (संख्या) |
एकवचन (Singular) |
एकवचन (Singular) |
| Examples (उदाहरण) |
This apple is sweet. यह सेब मीठा है। |
That apple is sour. वह सेब खट्टा है। |
|
This apple is sweet. यह सेब मीठा है। |
That apple is sour. वह सेब खट्टा है। |
|
This is my book. यह मेरी किताब है। |
That is my school. वह मेरा स्कूल है। |
|
I like this sing. मुझे यह गाना पसंद है। |
I don’t like that color. मुझे वह रंग पसंद नहीं है। |
इस टॉपिक को सीखना आसान है यदि आप बेसिक Grammar को सीख चूके हैं तो This और that को सीखना आसान है। इनका वाक्य प्रयोग करना आपके लिए आसान हो जाएगा। इनका प्रयोग सीखने से पहले आपको सर्वनाम तथा विशेषण की जानकारी होना आवश्यक है।
Read Also
• Article - A
• Use of isa/am/are
• Numbers - Singular & Plural
• Gender
• Use of This with Examples (this का प्रयोग पास की चीज के लिए)
‘’This” का प्रयोग किसी वस्तु, व्यक्ति या स्थान पास होने पर उनकी करने के लिए किया जाता है। यह कभी सर्वनाम के रूप में (जैसे – This is my bag.)और कभी विशेषण के रूप में (जैसे- This bag is mine.) प्रयोग होता है ।इसका बहुवचन रूप these होता है। जिस वस्तु या व्यक्ति की तरह भी इशारा किया जाता है वह एकवचन (Singular) होता है।
Note : यदि This का प्रयोग Pronoun के रूप में हो तो जिसके बाद verb का प्रयोग करते हैं, जबकि Adjective के रूप में This का प्रयोग होने पर इसके साथ Noun आता है।
Forms and Type (रूप और प्रकार)
| Type |
Use |
Example |
| Demon - strative Pronoun |
जब This अकेले प्रयोग हो और किसी वस्तु या व्यक्ति को इंगित करें। |
This is my pen. (यह मेरी पेन है।) |
| Demon - strative Adjective |
जब This किसी के पहले लगे। |
This book is interesting. (यह किताब रोचक है।) |
Use of This (इसका प्रयोग)
1.To refer to something near (पास की चीज के लिए)
When an object or person is close to the speaker.
जब कोई वस्तु या व्यक्ति बोलने वाले के पास हो।
Examples:
• This is my phone.
यह मेरा फ़ोन है।
• This men is my teacher.
यह आदमी मेरे अध्यापक हैं।
2.To introduce someone (किसी को परिचय कराने के लिए)
Used when introducing someone to another person.
जब हम किसी का परिचय करवातें हैं।
Examples:
• This is my friend, Rahul.
यह मेरा दोस्त राहुल है।
• This is my sister, Riya.
यह मेरी बहन रिया है।
Read Also
• Article - A
• Use of isa/am/are
• Numbers - Singular & Plural
• Gender
3.To introduce a topic or idea (किसी विषय या विचार को प्रारंभ करने के लिए)
Used when starting to talk about something.
जब हम किसी विषय की शुरुआत करते हैं।
Examples:
• This is what I wanted to say.
यही वह बात है जो मैं कहना चाहता था।
• This is the reason I came here.
यही कारण है कि मैं यहाँ आया।
4.To talk about time or situations(समय या स्थिति के लिए)
Used for the present time or moment.
वर्तमान समय या स्थिति के लिए प्रयोग होता है।
Examples:
• This morning was very beautiful.
यह सुबह बहुत सुन्दर थी।
• This year I will study hard.
इस वर्ष में खूब पढ़ाई करूँगा।
Read Also
• Modal Auxiliary Verb
• Use of isa/am/are
• Use of Used ot
• Gender
5.To emphasize something important (महत्वपूर्ण बात को जोर देने के लिए)
Used to show importance or emotion.
किसी बात को प्रमुखता देने के लिए प्रयोग होता है।
Examples:
• This is amazing!
यह तो कमाल है!
• This is unbelievable!
यह अविश्वसनीय है!
6.To point to someone/something physically (संकेत करते समय)
When you are pointing at something near you.
जब आप किसी पास की चीज़ की ओर इशारा कर रहे हो।
Examples:
• This is the book I was talking about.
यह वही किताब है जिसके बारे में मैं बात कर रहा था।
• This is the place where we met.
यह वही जगह है जहाँ हम मिले थे।
Read Also
• Use of Was & Were
• Use of These & Those
• Use of Do & Does
• Use of That with Examples (That का प्रयोग दूर की चीज़ के लिए)
“That” का प्रयोग किसी दूर की वस्तु या व्यक्ति के लिए किया जाता है। यह कभी सर्वनाम के रूप में (जैसे – That is my car.) और कभी विशेषण के रूप में (जैसे- That car is mine.) प्रयुक्त होता है। इसका बहुवचन रूप Those होता है। That का प्रयोग relative pronoun में भी होता है।
Forms and Type (रूप और प्रकार)
| Type |
Use |
Example |
| Demon - strative Pronoun |
जब That अकेले किसी चीज़ या व्यक्ति को इंगित करें। |
This is my school. (वह मेरा स्कूल है।) |
| Demon - strative Adjective |
जब That किसी के पहले लगे। |
That car is new. (वह कार नई है।) |
Uses of “That” (That का प्रयोग)
1.To refer to something far from the speaker(दूर की चीज़ के लिए)
Used when an object or person is not near the speaker.
जब कोई व्यक्ति या वस्तु दूर हो तो That का प्रयोग किया जाता है।
Examples:
• That is my house.
वह मेरा घर है।
• That is my school.
वह मेरा स्कूल है।
Read Also
• Use of Was & Were
• Use of This & That
• Use of These & Those
• Use of Do & Does
2.To introduce someone who is not near(दूर के व्यक्ति का परिचय कराने में)
Used to introduce someone who is not close.
जब हम किसी दूर के व्यक्ति का परिचय करवातें हैं।
Examples:
• That is my uncle over there.
वह जो वहाँ है, मेरे अंकल है।
• That is our principal.
वह हमारे प्रिंसिपल हैं।
3.To refer to a past situation or event (बीती हुई घटना के लिए)
Used to talk about something that happened earlier.
जब हम किसी बीती हुई बात या घटना का जिक्र करते हैं।
Examples:
• That was a great day.
वह एक शानदार दिन था।
• That was an amazing movie.
वह फ़िल्म अद्भुत थी।
4.To emphasize or express emotion (ज़ोर देने या भाव व्यक्त करने में)
Used to express surprise, emotion, or emphasis.
किसी बात को ज़ोर देने या भाव व्यक्त करने के लिए पर्याप्त होता है।
Examples:
• That’s amazing!
वह तो अद्भुत है!
• That’s wonderful news!
वह बहुत शानदार खबर है!
Read Also
• Verb • Adverb
• Adjective • conjunction
• Interjection • Sentence Parts of Sentence
5.To point out something physically (संकेत करते समय)
Used when pointing to something far away.
जब हम किसी दूर की वस्तु की ओर इशारा करते हैं।
Examples:
• That is the building I was talking about.
वह वही बिल्डिंग है जिसके बारे में मैं बात कर रहा था।
• That is the car we saw yesterday.
वह वही कार है जो हमने कल देखी थी।
• Use of That as a Relative Pronoun
That is used as a relative pronoun to join two sentences and to refer to people, animals, or things.
It means who, whom, or which depending on the sentences.
That का प्रयोग संबंधवाचक सर्वनाम के रूप में दो वाक्यों को जोड़ने के लिए किया जाता है और यह किसी व्यक्ति, वस्तु या पशु के लिए प्रयोग हो सकता है, यह कभी -कभी who, which, or whom की जगह पर प्रयोग होता है।
Examples:
1.I know the boy that helped you.
मैं उस लड़के को जानता हूँ जिसने तुम्हारी मदद की।
2.The teacher that taught us English is very kind.
वह शिक्षक जिन्होंने हमें अंग्रेजी पढ़ाई बहुत दयालु हैं।
3.The car that is parked outside belongs to my father.
वह कार जो बाहर खड़ी है मेरे पापा की है।
4.The cow that gives milk daily is very healthy.
वह गाय जो रोज़ दूध देती है, बहुत स्वस्थ है।
5.The phone that is ringing is mine.
जो फ़ोन बज रहा है वह मेरा है।
6.The place that we visited was beautiful.
वह स्थान जहाँ हम गए थे, बहुत सुंदर था।
Read Also
• Parts of speech • Noun
• Pronoun • Preposition
• This and That Examples:
अब हम this and that हिंदी से अंग्रेजी बनाना वाक्य में सीखेंगे। सभी प्रकार के वाक्य सकारात्मक, नकारात्मक, प्रश्नवाचक, प्रश्नवाचक नकारात्मक, wh- word प्रश्नवाचक वाक्यों सहित नीचे दिए गए हैं।इन सभी उदाहरणों को ध्यान से पढ़िए तथा समझिए।
1.Positive Sentences (सकारात्मक वाक्य)
1. This is a beautiful flower.
यह एक सुंदर फूल है।
2. This room is clean.
यह कमरा साफ है।
3. This story is interesting.
यह कहानी रोचक है।
4. This dress is new.
यह पोशाक नई है।
5. This is my friend.
यह मेरा दोस्त है।
6. That is your bag.
वह तुम्हारा बैग है।
7. That car is red.
वह कार लाल है।
8. That shop is closed.
वह दुकान बंद है।
9. That song is my favorite.
वह गाना मेरा पसंदीदा है।
10. That is my friend.
वह मेरा दोस्त है।
Read Also
• Affirmative Sentence
• Modal auxiliary Verb
• Use of Can & Could
• Use of Dare
2. Negative Senetnces(नकारात्मक वाक्य)
1. This is not a dog.
यह कुत्ता नहीं है।
2. This is not easy.
यह आसान नहीं है।
3. This is not your room.
यह तुम्हारा कमरा नहीं है।
4. This is not the right way.
यह सही रास्ता नहीं है।
5. This is not my fault.
यह मेरी गलती नहीं है।
6. That is not the answer.
वह जवाब नहीं है।
7. That is not the same book.
वह वही किताब नहीं है।
8. That is not a bird.
वह पक्षी नहीं है।
9. That is not correct.
वह सही नहीं है।
10. That is not easy to do.
वह करना आसान नहीं है।
Read Also
• Negative Sentence
• Use of Need to
• Active & Passive Voice
• Exclamatory Sentence
3. Interrogative Sentences (प्रश्नवाचक वाक्य)
Yes/ No Type Questions
1. Is this your book?
क्या यह तुम्हारी किताब है?
2. Is this easy?
क्या यह आसान है?
3. Is this he?
क्या यह वही है?
4. Was this your pen?
क्या यह तुम्हारा पेन था?
5. Was this intersting?
क्या यह रोचक था?
6. Is that your car?
क्या वह तुम्हारी कार है?
7. Is that difficult?
क्या वह कठिन है?
8. Was that your house?
क्या वह तुम्हारा घर था?
9. Was that boring?
क्या वह उबाऊ था?
10. Is that your teacher?
क्या वह तुम्हारे शिक्षक हैं?
Read Also
• Interrogative Sentence
• Use of Used to
• Conditional Sentence
• Gender
4. Interrogative Negative Sentences(प्रश्नवाचक नकारात्मक वाक्य)
1. Is this not your book?
क्या यह तुम्हारी किताब नहीं है?
2. Was this not your pen yesterday?
क्या यह कल तुम्हारा पेन नहीं था?
3. Is this not a beautiful picture?
क्या यह सुंदर तस्वीर नहीं है?
4. Was this not your classroom?
क्या यह तुम्हारा कक्षा कक्ष नहीं था?
5. Is this not your bag on the table?
क्या यह मेज पर तुम्हारा बैग नहीं है?
6. Is that not your car?
क्या वह तुम्हारी कार नहीं है?
7. Was that not your friend?
क्या वह तुम्हारा दोस्त नहीं था?
8. Is that not an old building?
क्या वह पुरानी इमारत नहीं है?
9. Was that not your teacher’s car?
क्या वह तुम्हारे शिक्षक की कार नहीं थी?
10. Is that not your house near the park?
क्या वह पार्क के पास तुम्हारा घर नहीं है?
5. Wh – Word Interrogative Sentences (wh- word प्रश्नवाचक वाक्य)
1. What is this?
यह क्या है?
2. Whose is this pen?
यह पेन किसका है?
3. Why is this difficult?
यह कठिन क्यों है?
4. Which is this chapter?
यह कौन सा अध्याय है?
5. How is this possible?
यह कैसे संभव है?
6. What is that?
वह क्या है?
7. Whose is that bag?
वह बैग किसका हैं?
8. Why is that funny?
वह मजेदार क्यों है?
9. Which is that building?
वह कौन- सी इमारत है?
10. How is that useful?
वह कैसे उपयोगी है?
Read Also
• Use of Was & Were
• Use of These & Those
• Use of Do & Does
6. Wh- word interrogative negative Sentences (wh- Word प्रश्नवाचक नकारात्मक वाक्य)
1. Why is that not working?
यह काम क्यों नहीं कर रहा है?
2. What is this not doing properly?
यह सही से क्या नहीं कर रहा है?
3. Why was this not ready yesterday?
यह कल तैयार क्यों नहीं था?
4. How is this not possible?
यह संभव कैसे नहीं है?
5. Which is this not matching?
यह किससे मेल नहीं खा रहा है?
6. Why is that not opening?
वह क्यों नहीं खुल रहा है?
7. What is that not showing?
वह क्या नहीं दिखा रहा है?
8. Why was that not available?
वह उपलब्ध क्यों नहीं था?
9. How was that not correct?
वह सही कैसे नहीं था?
10. Whose is that not?
वह किसका नहीं है?
Read Tenses & there Types
• Tense • Present Tense
• Present-indefinite-Tense • Present - Perfect Tense
• Present- continuous - Tense • Present - perfect - continuous -Tense
• Past Tense • Past Indefinite Tense
• Past Perfect Tense • Past continuous Tense
• Past- Perfect- continuous- Tense • Future Tense
• Future- Perfect- Tense • Future- Indefinite- Tense
• Future- continuous- Tense • Future- Perfect- continuous- Tense